सुखपाल खैहरा का CM मान पर तीखा हमला, सोशल मीडिया पर Live होकर कही बड़ी बात

Edited By Vatika,Updated: 10 Mar, 2026 05:30 PM

sukhpal khaira tweet

कांग्रेस विधायक Sukhpal Singh Khaira ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंजाब सरकार

चंडीगढ़: कांग्रेस विधायक Sukhpal Singh Khaira ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंजाब सरकार और खासकर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर तीखा हमला बोला। खैहरा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है।

I dare @AamAadmiParty leaders @HarpalCheemaMLA & Co to first seek the apology of Cm @BhagwantMann for humiliating womenfolk on #InternationalWomensDay recently ! Where he used the words “Patola” “Bhrind” “Pakistan Da Jhanda” for some one whom he liked during college days before… pic.twitter.com/PMirJIThnv

— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) March 10, 2026

 

लाइव के दौरान खैहरा ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई और इसका कारण यह बताया गया कि उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। उनका कहना था कि वह हर आरोप का जवाब देने के लिए तैयार हैं और अगर उन्हें विधानसभा में बोलने का मौका दिया जाए तो वह अपनी पूरी बात साफ तौर पर रखेंगे। इस दौरान खैहरा ने खास तौर पर वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema और विधानसभा के स्पीकर Kultar Singh Sandhwan का नाम लेते हुए कहा कि वे सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, खासकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर। उन्होंने कहा कि जिस दिन दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान की बात की जाती है, उसी दिन मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में अपने कॉलेज के दिनों की कहानी सुनाई, जिसमें एक लड़की के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया जो महिलाओं के लिए अपमानजनक थे।

वीडियो में खैहरा ने कहा कि उनके खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं और उन्हें जेल भी भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहे तो उन्हें विधानसभा से निलंबित कर सकती है या उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर सकती है, लेकिन वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगे। खैहरा ने आम आदमी पार्टी की महिला विधायकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे मुख्यमंत्री से सवाल पूछें कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी क्यों की। अंत में खैरा ने कहा कि वह विधानसभा में जाकर अपनी पूरी बात रखेंगे और सरकार के हर आरोप का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वह सच बोलने से नहीं डरते और पंजाब के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी कार्रवाई का सामना क्यों न करना पड़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!