Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Mar, 2026 05:21 PM

पटियाला के गांव बीबीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मां-बेटे के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को आरोपी युवक ने पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारी...
पटियाला : पटियाला के गांव बीबीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मां-बेटे के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को आरोपी युवक ने पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक बलविंदर सिंह अपनी मां अमरजीत कौर से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे न मिलने पर वह मारपीट करने लगा और खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा। इससे घबराकर मां ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के पहुंचने पर आरोपी और उग्र हो गया। उसने पुलिस को चाकू दिखाकर धमकाया और खुद पर भी वार करने लगा। इसी दौरान उसने चौकी इंचार्ज SI सुखदेव सिंह को पकड़कर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।