तड़के सुबह PRTC बस और कार में भीषण टक्कर, पलों में मची चीख पुकार

Edited By Kamini,Updated: 26 Feb, 2026 11:20 AM

prtc bus and car accident

तड़के सुबह PRTC बस और कार में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई।

पटियाला (बलजिंदर): तड़के सुबह PRTC बस और कार में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार समाना-पटियाला रोड पर गांव फतेहपुर से पहले सुबह करीब 5:30 बजे  PRTC की बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस का कंडक्टर भी इस दुर्घटना में जख्मी हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पटियाला की ओर से आ रही थी, तभी सामने से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। कार सवार हरियाणा के अंबाला क्षेत्र से समाना पुलिस कॉलोनी लौट रहे थे। घायलों को तुरंत समाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस समाना मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार परिवार हरियाणा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था और समाना पुलिस कॉलोनी में निवास करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!