Edited By Vatika,Updated: 09 Mar, 2026 12:32 PM

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान राज्यपाल के
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान राज्यपाल के भाषण पर बहस के समय जोरदार हंगामा हो गया, जिसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन के अंदर विपक्ष ने सरकार को नशे, माइनिंग और गैंगस्टरवाद के मुद्दों को लेकर घेरा।
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सरकार को अवैध माइनिंग और नशे के मुद्दे पर कड़ी आलोचना का निशाना बनाया। इसके बाद बेअदबी के मामलों का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर बोलते हुए बाजवा ने कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद भी बेअदबी मामलों के आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने विरोध जताते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जनता के मुद्दे उठाने के लिए पंजाब विधानसभा में बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जाता।