Edited By Kalash,Updated: 02 Mar, 2026 03:13 PM

पंजाब में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें मुद्दा उठाया गया कि पंजाबी गायक जॉर्डन संधू ने एक शादी समारोह के दौरान अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई। मजीठिया ने इस बारे में जानकारी सार्वजनिक की थी।
बताया जा रहा है कि यह खबर सामने आते ही जॉर्डन संधू को दोबारा धमकी मिलने की बात कही गई, जिसमें उन्हें घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई। इस पूरे मामले को लेकर वायरल वीडियो में सवाल उठाते हुए सुरक्षा हटाने के फैसले को गलत बताया गया और कहा गया कि किसी भी व्यक्ति को खतरा हो तो उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। साथ ही कहा कि जनता ऐसे फैसलों को माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कलाकारों से भी अपील की गई कि वे केवल वास्तविक जरूरत होने पर ही सुरक्षा लें और उसका दुरुपयोग सोशल मीडिया वीडियो या दिखावे के लिए न करें। हाल ही में एक गायक का सड़क पर हंगामा करते हुए वीडियो सामने आने का भी जिक्र किया गया और कहा गया कि अगर आम व्यक्ति ऐसा करता तो उस पर कार्रवाई हो सकती थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here