पंजाब बजट पेश होने से पहले कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया, वड़िंग बोले—वादे बहुत, हासिल कुछ नहीं

Edited By Urmila,Updated: 08 Mar, 2026 11:51 AM

raja warring sharp reaction before the presentation of punjab budget

पंजाब विधानसभा में पेश हो रहे 2026-27 के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सरकार पर निशाना साधा है।

चंडीगढ़ (अंकुर टांगरी): पंजाब विधानसभा में पेश हो रहे 2026-27 के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सरकार पर निशाना साधा है। वड़िंग ने कहा कि हालांकि लोगों को पिछले बजट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पिछले चार बजट के अनुभव ने पंजाब के लोगों की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले बजट में किसी भी वर्ग को कुछ हासिल नहीं हुआ। राजा वड़िंग ने वित्तीय हालत पर चिंता जताई और कहा कि पिछले बजट में बड़े-बड़े वादे किए गए थे और बड़ी बचत का दावा किया गया था लेकिन असलियत इसके उलट है। उनके मुताबिक, राज्य में कोई बचत नहीं हुई है, बल्कि पंजाब पर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा कर्ज हो गया है।

शिक्षा के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए वड़िंग ने कहा कि राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के कार्यकाल में राज्य में एक भी नया स्कूल या कॉलेज नहीं बना है, जो सरकार की नाकामियों का साफ सबूत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!