Edited By Urmila,Updated: 11 Mar, 2026 11:34 AM

पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने स्पीकर के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बड़ा बयान दिया है।
चंडीगढ़ (अंकुर तांगड़ी): पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने स्पीकर के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बड़ा बयान दिया है। खैहरा ने कहा कि वह आज सदन के अंदर खड़े होकर स्पीकर से पूछेंगे कि किस नियम के तहत मेरी गैर-मौजूदगी में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। खैहरा ने कहा कि जब यह प्रस्ताव लाया गया, तब मैं विधानसभा में मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि उस दिन वह समाना में चल रहे टावर मोर्चे में भाई गुरजीत सिंह खालसा के साथ गए थे और इस वजह से वह सदन में हाजिर नहीं हो सके।
उन्होंने दलील दी कि जब कोई सदस्य सदन में मौजूद नहीं होता है, तो उसे अपनी बात कहने और अपना बचाव करने का मौका भी नहीं मिलता। खैहरा ने तीखे शब्दों में कहा कि मेरी गैर-मौजूदगी में निंदा प्रस्ताव लाना और पास करना सही प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना बचाव भी नहीं कर सकता था, न ही अपने बारे में कुछ बता सकता था। मेरी गैर-मौजूदगी में कायरों और चोरों की तरह प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आज विधानसभा की कार्रवाई के दौरान वह खड़े होकर स्पीकर से सफाई मांगेंगे कि किस नियम के तहत उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। खैहरा के इस बयान से साफ है कि आज विधानसभा में भी इस मुद्दे पर गरमागरम बहस और हंगामा होने की संभावना है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि कल से ही विधानसभा में सुखपाल खैहरा के महिलाओं के गिद्धा डाले जाने और सूरमे पैदा होने वाले बयान को लेकर काफी विवाद चल रहा है और इस मामले को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव भी लाया गया था। अब खैहरा द्वारा स्पीकर के फैसले पर सवाल उठाने से यह मामला और भड़क सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here