Jalandhar : फिल्मी स्टाइल में दो तस्कर गिरफ्तार, पीछा करते हुए चली गोलियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Mar, 2026 09:14 PM

jalandhar two smugglers arrested in filmy style

जालंधर में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। घटना जालंधर-फगवाड़ा रोड पर पटवारी ढाबे के पास की बताई जा रही है, जहां आरोपी नशे की सप्लाई देने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। घटना जालंधर-फगवाड़ा रोड पर पटवारी ढाबे के पास की बताई जा रही है, जहां आरोपी नशे की सप्लाई देने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचने पहुंची। इस दौरान जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठाया तो आरोपी पुलिस की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उनका पीछा शुरू कर दिया।

पीछा करते हुए पुलिस ने दो राउंड फायर भी किए। इस दौरान एक गोली कार के टायर पर लगी, जबकि दूसरी गोली कार के बॉडी पर लगी। आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!