Edited By Kalash,Updated: 03 Mar, 2026 12:10 PM

शहर के चुनमुन चौक के पास देर रात सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
जालंधर: शहर के चुनमुन चौक के पास देर रात सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार से आ रही थी लोगों ने इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
ऑल्टो चालक रमेश, जो रामामंडी क्षेत्र का रहने वाला है, ने बताया कि वह किराये की गाड़ी लेकर रामामंडी से आ रहा था। इसी दौरान कूल रोड की दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दोनों वाहन चालकों की जान बच गई, हालांकि ऑल्टो में सवार दो युवकों को हल्की चोटें आई हैं।
सूत्रों के मुताबिक स्कॉर्पियो एक महिला चला रही थी। वाहन में उसके अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। मौके पर पहुंचे एएसआई नरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और हालात का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here