Jalandhar में विकास कार्यों की खुली पोल, मुरम्मत को तरसती खस्ताहाल सड़क

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Mar, 2026 07:49 PM

development work in jalandhar exposed

शहर में एक बार फिर नगर निगम के विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। नकोदर चौक से लेकर वर्कशॉप चौक तक सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जालंधर  (पंकज, कुंदन): शहर में एक बार फिर नगर निगम के विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। नकोदर चौक से लेकर वर्कशॉप चौक तक सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि एक प्रोजेक्ट के तहत इन सड़कों के किनारों पर काम शुरू किया गया था, लेकिन 2-3 महीने बीत जाने के बावजूद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। अधूरा काम और टूटी सड़कें अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी हैं।

सड़क पर कई स्थानों पर गहरे खड्डे पड़े हुए हैं, जो हादसों को न्यौता दे रहे हैं। खासकर रात के समय वाहन चालकों को अधिक खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि रोजाना जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!