Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Apr, 2026 07:59 PM

जालंधर में एक मैडीकल स्टोर पर रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घास मंडी स्थित सिटी मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग विभाग ने दबिश दी। यह कार्रवाई देर शाम करीब 7 बजे की गई, जहां टीम ने करीब आधे घंटे तक स्टोर की गहन जांच की।
जालंधर : जालंधर में एक मैडीकल स्टोर पर रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घास मंडी स्थित सिटी मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग विभाग ने दबिश दी। यह कार्रवाई देर शाम करीब 7 बजे की गई, जहां टीम ने करीब आधे घंटे तक स्टोर की गहन जांच की। ड्रग विभाग की दबिश पड़ते ही मौके पर खलबली मच गई।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। इसी आधार पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर स्टोर पर रेड की। हालांकि जांच के दौरान स्टोर से किसी भी प्रकार की नशीली या प्रतिबंधित दवा की बरामदगी नहीं हुई। ड्रग इंस्पेक्टर अमित बांसल ने बताया कि स्टोर का रिकॉर्ड भी पूरी तरह से सही पाया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी छोटी-मोटी कमियां पाई गई हैं, उन पर आगे की कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की जाएगी। फिलहाल मामले में कोई बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

