Jalandhar के मोता सिंह नगर में पुलिस का छापा, रंगे हाथ आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2026 04:21 PM

police raid at mota singh nagar

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों के तहत थाना नंबर-6 की प्रभारी रजवंत कौर की अगुवाई में पुलिस ने

जालंधर(कुंदन,पंकज): पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों के तहत थाना नंबर-6 की प्रभारी रजवंत कौर की अगुवाई में पुलिस ने मोता सिंह नगर इलाके में कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस हुक्का बार का सामान बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सीताराम निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके की एक दुकान पर अवैध रूप से हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाला सामान और फ्लेवर बेचे जा रहे हैं।  छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हुक्का पीने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग तरह के फ्लेवर और अन्य सामान बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!