17 अप्रैल को सोच-समझ कर करें ट्रेन में सफर, किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 15 Apr, 2026 02:08 PM

rail blockade movement

पंजाब में किसानों ने 17 अप्रैल को राज्यभर में रेल रोको आंदोलन का बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि यह आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में किया जाएगा।

पंजाब डेस्क : पंजाब में किसानों ने 17 अप्रैल को राज्यभर में रेल रोको आंदोलन का बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि यह आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में किया जाएगा।  किसान संगठनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगा, जिसके दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रैक पर ट्रेनों को रोका जाएगा। इस आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

farmer protest

किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं सहित कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद सरकार की ओर से गेहूं की खरीद प्रक्रिया अब तक सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई है। किसानों का आरोप है कि मंडियों में उनकी फसल लंबे समय से पड़ी हुई है, लेकिन न तो समय पर खरीद हो रही है और न ही उन्हें फसलों का उचित मूल्य मिल पा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

किसानों का कहना है कि सख्त शर्तों और देरी के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की प्रमुख मांगों में गेहूं की खरीद तुरंत शुरू करवाना और गेहूं खरीद के नियमों में ढील देना शामिल है। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं यात्रियों से अपील है कि 17 अप्रैल को सोच-समझकर ट्रेन का सफर करें नहीं तो बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!