LPG संकट के बीच Jalandhar में बांटे गए सिलेंडर, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2026 06:54 PM

lpg cylinders distributed in jalandhar amidst crisis

जालंधर में भी LPG सिलेंडर बांटे गए। शहर में LPG की उपलब्धता को आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के हित में एक नई पहल शुरू की है।

जालंधर : जालंधर में भी LPG सिलेंडर बांटे गए। शहर में LPG की उपलब्धता को आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के हित में एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर मजदूरों को छोटे, 5 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे उन्हें खाना बनाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से यह व्यवस्था खास तौर पर उन लोगों के लिए की गई है, जिन्हें बड़े सिलेंडर लेने या उनके लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने में मुश्किल आती है। छोटे सिलेंडर न सिर्फ आसान होते हैं, बल्कि इन्हें लेने की प्रक्रिया भी सरल रखी गई है। इस दौरान कैंप लगाकर जरूरतमंद परिवारों को सिलेंडर बांटे गए। जानकारी के मुताबिक इस दौरान 29 सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए।

इस योजना के तहत विभिन्न फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि मजदूरों को वहीं पर सुविधा मिल सके। हाल ही में एक औद्योगिक इकाई में लगाए गए कैंप में कई परिवारों को मौके पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से मजदूरों को समय की बचत होगी और उन्हें गैस कनेक्शन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज करने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!