Gurdaspur: ज्वैलर के घर लूट मामले में बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2026 12:55 PM

gurdaspur 3 arrested

गुरदासपुर की नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ वरुण के घर हुई करीब...

गुरदासपुर(विनोद): गुरदासपुर की नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ वरुण के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से लूट का कुछ सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले निहंग भेष में आए करीब छह बदमाशों ने सराफ वरुण के घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया था। इसके बाद आरोपियों ने घर में रखे नकदी और कीमती सामान सहित करीब 7 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीमों ने तकनीकी जांच और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के बाद तीन आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान लूट का कुछ सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!