गुरदासपुर एनकाउंटर मामला : High Court ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस

Edited By Urmila,Updated: 06 Mar, 2026 04:31 PM

high court hearing on gurdaspur encounter

पंजाब के गुरदासपुर में 25 फरवरी को हुए रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

पंजाब डेस्क : पंजाब के गुरदासपुर में 25 फरवरी को हुए रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई रणजीत सिंह की माता सुखजिंदर कौर द्वारा दायर की गई याचिका पर हुई, जिसमें उन्होंने पुलिस कार्रवाई को फर्जी एनकाउंटर बताया है।

सुनवाई के दौरान सुखजिंदर कौर ने अदालत को बताया कि उनके बेटे का एनकाउंटर संदिग्ध परिस्थितियों में किया गया और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कोर्ट से इस मामले की सी.बी.आई. जांच करवाने और शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। अदालत ने सरकार को 25 मई तक अपना जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं। 

बता दें कि यह घटना 21 फरवरी की रात की है, जब दोरांगला इलाके में स्थित आदियां पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों गुरनाम सिंह और अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने न केवल जिले में सनसनी फैला दी थी, बल्कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद पुलिस जांच में उक्त मामले में आरोपियों को पकड़ने के चलते एनकाउंटर किया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!