Edited By VANSH Sharma,Updated: 25 Feb, 2026 10:19 PM

गुरदासपुर में नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवाने का मामला सामने आने के बाद चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग और लेबर विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक प्रवासी बच्चे को छुड़ाकर उसे सुरक्षित हिरासत में लिया है।
गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर में नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवाने का मामला सामने आने के बाद चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग और लेबर विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक प्रवासी बच्चे को छुड़ाकर उसे सुरक्षित हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना का एक ठेकेदार गुरदासपुर में नाबालिग बच्चों से काम करवा रहा था। सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मौके पर मौजूद बच्चे को रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में लिया और ठेकेदार से संपर्क किया। ठेकेदार ने फोन पर स्वीकार किया कि बच्चा उसके अधीन काम कर रहा था। इसके बाद विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेबर विभाग और चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवाना कानूनन गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह पढ़ने-लिखने की उम्र होती है, लेकिन कुछ लोग कम मजदूरी देकर अधिक काम करवाने के लालच में नाबालिगों को काम पर रख लेते हैं, जो कानून का उल्लंघन है।
उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अपील की कि यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवाए जाने की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित किया जाए, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here