कनाडा भेजने के नाम पर Fraud, दो के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Feb, 2026 01:06 AM

fraud in the name of sending people to canada

थाना सिटी की पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख 30 हजार रुपए की ठगी मारने कथित के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

बटाला (साहिल, योगी): थाना सिटी की पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख 30 हजार रुपए की ठगी मारने कथित के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मामले के जांच अधिकारी, एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दी दरख्वास्ता में दरख्वास्तकर्ता दविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह निवासी मोहल्ला सिंबल बटाला ने लिखवाया है कि उसके बेटे गुरकीरत सिंह को कनाडा में स्टॅडी वीजा पर भेजने के नाम पर दो व्यक्तियों सहज पवार निवासी बटाला व मलकिंदर सिंह निवासी गादढ़ियां ने 15 लाख 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है।

 उक्त पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उक्त दरख्वास्त के आधार पर डी.एस.पी. सिटी बटाला द्वारा उपरोक्त मामले की जांच किए जाने के बाद एस.एस.पी. बटाला के आदेश पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बाद थाना सिटी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!