तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर: दादी-पोती की दर्दनाक मौ'त, थाने के बाहर हंगामा

Edited By Urmila,Updated: 07 Mar, 2026 10:37 AM

the havoc of a high speed fortuner

पंजाब के जालंधर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और उनकी 10 साल की पोती की मौत हो गई।

जालंधर : पंजाब के जालंधर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और उनकी 10 साल की पोती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हंगामा किया।

मार्केट से घर लौटते समय हुआ हादसा

घटना शुक्रवार देर रात बस्ती पीरदाद रोड पर शेर सिंह कॉलोनी के पास हुई। परिवार के लोग मार्केट से सब्जी खरीदकर ई-रिक्शा में घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा सवार सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे में बुजुर्ग महिला शीतल शर्मा और उनकी 10 साल की पोती माही शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा घायल हो गया।

civil hospital jalandhar

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद भी कार चालक नहीं रुका और तेजी से गाड़ी भगाता रहा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर कार खंभे से टकरा गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था और उसे ठीक से चलना भी मुश्किल हो रहा था। उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद भी उसका मेडिकल तुरंत नहीं करवाया, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ गया। आरोप है कि जब परिजन बस्ती बावा खेल थाने पहुंचे तो पुलिस ने गेट बंद कर अंदर से ताला लगा दिया। इस पर परिवार और स्थानीय लोगों ने देर रात करीब 3 बजे तक थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मृत बच्ची की मां रोते-बिलखते हुए थाने का गेट झकझोरती रही।

police station jalandhar

मामला बढ़ने के बाद थाना प्रभारी बाहर आए और कहा कि गेट इसलिए बंद किया गया था ताकि माहौल खराब न हो। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। लोगों के विरोध के बाद रात करीब 3 बजे आरोपी का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!