जालंधर वासी दें ध्यान! पैट्रोल-डीजल और LPG को लेकर DC का आया बड़ा बयान

Edited By Kalash,Updated: 12 Mar, 2026 05:46 PM

petrol diesel and lpg shortage

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच देश के कई हिस्सों में पैट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जालंधर (पुनीत): पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच देश के कई हिस्सों में पैट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है, ऐसे में क्षेत्र में तनाव की खबरों के बाद कई जगहों पर लोगों में आशंका देखी जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में जालंधर में भी लोगों द्वारा पैट्रोल-डीजल और एल.पी.जी. सिलैंडरों की अधिक खरीदारी किए जाने की सूचनाएं सामने आईं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत बैठक बुलाई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में पैट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की कोई कमी नहीं है और घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि जिले में इन जरूरी ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रही है।

PunjabKesari

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बुधवार को पैट्रोलियम कंपनियों और गैस एजैंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में उपलब्ध स्टॉक और सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में एल.पी.जी., पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है।

बैठक में तेल कंपनियों के अधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सभी पैट्रोल पम्पों और गैस एजैंसियों को नियमित रूप से सप्लाई मिल रही है और आगे भी इसमें किसी प्रकार की रुकावट की संभावना नहीं है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पैट्रोल पम्पों और गैस एजैंसियों पर स्टॉक की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में जरूरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति या संस्था अफवाह फैलाने, जमाखोरी करने या कालाबाजारी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि पर जरूरी वस्तुएं अधिनियम-1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गैस एजैंसी संचालकों और पैट्रोल पम्प एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी कहा कि अगर कहीं भी जमाखोरी या कालाबाजारी का मामला सामने आता है तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया जाए। बैठक के दौरान गैस एजैंसी अधिकारियों ने यह भी बताया कि घरेलू एल.पी.जी. सिलैंडर की रिफिल बुकिंग के लिए सामान्य रूप से 25 दिन का समय निर्धारित होता है और उसी के अनुसार सिलैंडरों की सप्लाई दी जाती है, इसलिए लोगों को निर्धारित समय के अनुसार ही बुकिंग करनी चाहिए और अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलैंडर लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बैठक में सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह के अलावा तेल कंपनियों और गैस एजैंसियों के अधिकारी तथा पैट्रोल पम पम्प एसोसिएशनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की गलत जानकारी को आगे न फैलाएं, क्योंकि इससे अनावश्यक घबराहट का माहौल बनता है।

प्रशासन की सख्त चेतावनी, अफवाहों से दूर रहें

- जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई।
- कालाबाजारी संबंधी सख्त चेतावनी, रहेगी कड़ी निगरानी।
-घबराकर पैट्रोल, डीजल या एल.पी.जी. की खरीदारी न करें।
-जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।
- सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य।
-अफवाहों से दूर रहने की अपील।
- जरूरी वस्तुएं अधिनियम-1955 के तहत केस दर्ज होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!