Jalandhar में पैसों के लेन-देन ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों में जमकर मारपीट

Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2026 10:51 AM

violence over money in jalandhar

शहर में दो पक्षों में खूनी झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जालंधर: शहर में दो पक्षों में खूनी झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के कबीर नगर इलाके में 2 पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद रविवार को अचानक हिंसक रूप ले बैठा। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान गाली-गलौज भी हुई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद की जड़ पैसों का लेनदेन है। उनका कहना है कि उन्होंने दूसरे पक्ष को कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसे वापस मांगने पर अक्सर तनाव पैदा होता रहा। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी के चलते पहले कई बार मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता ही गया। वह कई बार चुप रहे लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा हमेशा गाली गलौच और बदतमीजी की जाती थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, जब पीड़ित अपने बेटे के साथ बाजार से सामान लेकर वापस लौट रहा था तो घर के पास गाड़ी बैक करते समय मामूली बहस हो गई। इस दौरान आरोपी रोशन लाल, रुपेश, पप्पू, रोशन लाल की पत्नी और भाई ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही बात हाथापाई पर उतर आई और आरोपियों ने पीड़ितों के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित पक्ष ने ये आरोप लगाए कि, आरोपी द्वारा उनके 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी 2 साल से अभद्र व्यावहार किया। इस दौरान उनकी पत्नी जोकि गर्भवती है उसका इस माहौल के कारण तबीयत खराब है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने उन पर झूठे मामले दर्ज करवाने की धमकियां दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!