रंधावा आत्महत्या मामलाः भाजपा ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, सुनील जाखड़ ने उठाए कई सवाल

Edited By Vatika,Updated: 23 Mar, 2026 02:39 PM

gagandeep singh randhawa suicide case

अमृतसर में वेयरहाउस के जिला मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या के मामले

चंडीगढ़: अमृतसर में वेयरहाउस के जिला मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या के मामले को लेकर पंजाब की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। अब भाजपा ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि उन्होंने लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है, जबकि मुख्यमंत्री आवास से राज्यपाल का घर बेहद करीब है। इसके बावजूद इस्तीफा राज्यपाल तक पहुंचाने में दो दिन लग गए, जो सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।

जाखड़ ने कहा कि भाजपा रंधावा परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पूरे पंजाब में भाजपा द्वारा धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और आज पटियाला में भी प्रदर्शन आयोजित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री को कभी माफ नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री अपने मंत्री को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे संदेह पैदा होता है। भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि जब तक रंधावा परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!