भाजपा ने ‘रंधावा को न्याय’ अभियान किया तेज, राकेश राठौर ने की पंजाब भर में प्रदर्शन की घोषणा

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2026 06:01 PM

bjp justice for randhawa campaign

डॉ. गगनदीप सिंह की डाइंग डिक्लेरेशन वीडियो में, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया, इसके बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केवल लालजीत भुल्लर का इस्तीफा...

चंडीगढ़ : डॉ. गगनदीप सिंह की डाइंग डिक्लेरेशन वीडियो में, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया, इसके बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केवल लालजीत भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर मामले को दबाने का प्रयास किया। जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ संबंधित थाने के बाहर धरना देकर दबाव बनाया, तब जाकर देर रात पुलिस ने लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह स्पष्ट करता है कि भगवंत मान आरोपियों को बचाना चाहते हैं, ऐसा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने कहा।

रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने के बाद, भाजपा की पंजाब इकाई ने पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा को न्याय दिलाने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए 23 मार्च को पूरे पंजाब में जिला स्तर पर प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया।

राकेश राठौर ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री विजय सिंगला, फौजा सिंह सरारी और अन्य आम आदमी पार्टी विधायकों से जुड़े मामलों को जिस तरह दबाया गया, उससे साफ है कि यह मामला भी मुख्यमंत्री मान द्वारा दबाया जा रहा है। इसलिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हुए पार्टी 24 मार्च को पूरे पंजाब में सर्कल स्तर पर प्रदर्शन कर आंदोलन को और तेज करेगी।

उन्होंने पंजाब में तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हत्याएं, बढ़ते फिरौती के मामले और गैंगस्टरवाद के फैलाव ने पूरे राज्य में भय का माहौल बना दिया है। राठौर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं और अधिकारी तथा आम नागरिक दोनों ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!