DM सुसाइड केस पर LIVE हुए जाखड़, कहा- क्या अब भी सरकार खुद को कट्टर ईमानदार कहेगी?

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 01:11 PM

sunil jakhar tweet on the dm suicide case

पंजाब में भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने सुसाइड मामले अब सुनील जाखड़ का बयान सामने आया है। 

सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि, पहले जहां फिरौती न देने पर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी, वहीं अब सरकारी मंत्रियों द्वारा कथित रिश्वत की मांग पूरी न कर पाने के कारण अधिकारियों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया कि खुद को “कट्टर ईमानदार” बताने वाली सरकार के राज में पंजाब मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री अब भी अपनी सरकार को ईमानदार कहेंगे।

सुनील जाखड़ ने अरविंद केजरीवाल पर के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। कट्टर ईमानदार का बात कहने वाली बेईमान सरकार है। इसकी साथ ही सुनील जाखड़ ने मुखमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ मिले और मंत्री की गिरफ्तारी हो। आपको बता दें कि, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के सुसाइड मामले में आ रहे बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है और विपक्ष सरकार को घेरने में जुट गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!