Edited By Urmila,Updated: 08 Mar, 2026 02:50 PM

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Sukhjinder Singh Randhawa ने राज्य सरकार के पंजाब बजट 2026-27 पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Sukhjinder Singh Randhawa ने राज्य सरकार के पंजाब बजट 2026-27 पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2.6 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर इसे आकर्षक बनाने की कोशिश की है, लेकिन इसका वास्तविक फायदा आम लोगों तक पहुंचता नजर नहीं आ रहा।
रंधावा ने आरोप लगाया कि बजट में किसानों के लिए ठोस राहत का अभाव है और युवा वर्ग को रोजगार के मामले में कोई बड़ी उम्मीद नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए भी अपेक्षा के मुताबिक प्रावधान नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों के लिए पर्याप्त फंड नहीं रखा गया और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को भी नजरअंदाज कर दिया गया।
कांग्रेस नेता के मुताबिक सरकार ने बजट में बड़े-बड़े आंकड़े जरूर पेश किए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ आंकड़ों का खेल दिखाने की बजाय किसानों, युवाओं और कर्मचारियों की वास्तविक जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here