Edited By Urmila,Updated: 21 Mar, 2026 04:06 PM

आम आदमी पार्टी (AAP) के नाभा से विधायक देव मान एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है।
नाभा : आम आदमी पार्टी (AAP) के नाभा से विधायक देव मान एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि विधायक एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को लात मारकर स्टेज से नीचे फेंकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
यह आरोप सोशल मीडिया यूजर द्वारा पोस्ट किए गए संदेश के बाद सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि यह कथित घटना मशहूर पंजाबी कलाकार अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की 38वीं पुण्यतिथि के दौरान हुई, जो कुछ दिन पहले मनाई गई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और कई लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here