Edited By Urmila,Updated: 20 Mar, 2026 04:31 PM

पूर्व MLA शीतल अंगुराल ने जालंधर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार और जालंधर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मेन रोड जाम कर दिया है।
जालंधर : पूर्व MLA शीतल अंगुराल ने जालंधर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार और जालंधर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मेन रोड जाम कर दिया है। लाइव वीडियो के जरिए अपना विरोध जताते हुए अंगुराल ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस आज सरकार की 'कठपुतली' बन गई है और लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है।
भार्गो कैंप में महिला के साथ बदसलूकी का दावा
शीतल अंगुराल ने खुलासा किया कि जालंधर के भार्गो कैंप में एक निजी पारिवारिक मामले को लेकर पुलिस ने बहुत शर्मनाक व्यवहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने महिला(माताओं और बहनों) को बाल पकड़कर सड़कों पर घसीटा और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। उन्होंने साफ किया कि जिन लोगों को टॉर्चर किया गया, उन पर न तो कोई ड्रग ट्रैफिकिंग का केस है और न ही कोई और क्रिमिनल केस। यह सिर्फ एक पारिवारिक झगड़ा था, जिसमें पुलिस ने सरकार के दबाव में बेवजह दखल दिया। वहीं, इस मामले में शीतल अंगुराल ने कहा कि वह इस दादागिरी को बर्दाश्त नहीं करेंगी और उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर विरोध भी जताया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ सड़क भी जाम कर दी।

पुलिस कमिश्नर और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत निशाने पर
शीतल अंगुराल ने सीधे जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर पर निशाना साधा, उन्हें 'भ्रष्ट' कहा और आरोप लगाया कि सी.पी. ऑफिस सिर्फ आम आदमी पार्टी के गुंडों की सुन रहा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को भी घेरा और कहा कि जिस भार्गो कैंप ने उन्हें और उनके पिता को इज्जत और सम्मान दिया, आज उसी इलाके की बेटियों और बहनों की इज्जत सड़कों पर रौंदी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here