सुधीर स्वीट्स पर फायरिंग करने वाला शूटर साथी सहित जालंधर से गिरफ्तार, जांच में सनसनीखेज खुलासा

Edited By Urmila,Updated: 20 Mar, 2026 11:58 AM

shooter who opened fire at sudhir sweets in phagwara arrested

फगवाड़ा की होशियारपुर रोड पर स्थित सुधीर स्वीट्स में 12 जनवरी की सुबह फायरिंग करने वाले शूटर को कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर (वरुण) : फगवाड़ा की होशियारपुर रोड पर स्थित सुधीर स्वीट्स में 12 जनवरी की सुबह फायरिंग करने वाले शूटर को कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका साथी भी दबोचा है जिनसे 32 बोर के 2 वैपन और गोलियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में शूटर ने माना कि उसने अमेरिका बैठे गैंगस्टर सोनू खत्री के कहने पर स्वीट्स शाप पर फायरिंग की थी। जानकारी देते डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज को गुप्त सूचना मिली थी कि डीएवी कालेज फलाईओवर के नीचे दो अपराधिक किस्म के युवक रुके हुए हैं, जो किसी का इंतजार कर रहे हैं।

Sudhir Sweet Shop

इंस्पैक्टर कंबोज ने तुरंत अपनी टीम के साथ वहां रेड करके दो युवकों को काबू कर लिया जिनकी तलाशी लेने पर दोनों से एक एक 32 बोर का पिस्टल और 2 गोलियां मिली। आरोपीयों ने पूछताछ में खुद की पहचान साजन गिल उर्फ गब्बर पुत्र हैप्पी मसीह निवासी खांबड़ा और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी फोल्ड़ीवाल बताई। दोनों खिलाफ थाना एक में केस दर्ज करके उन्हें रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ।

साजन गिल गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल, सोनू खत्री और रोहित गदारा का शूटर निकला। साजन ने माना कि 12 जनवरी की सुबह उसने अपने दो साथियों समेत फगवाड़ा में सुधीर स्वीट्स शाप पर फायरिंग की थी। फायरिंग करने के लिए उसे सोनू खत्री का फोन आया था और दो अन्य युवक भी उसी ने भेजे थे। साजन खिलाफ थाना 6, थाना सात और थाना जीरकपुर में दो-दो हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट जैसे केस दर्ज हैं। हरप्रीत हैप्पी खिलाफ कपूरथला में एक अपराधिक केस दर्ज हैं। दोनों ने माना कि वह सोनू खत्री, जोगा फोल्डीवाल और रोहित गदारा के कहने पर हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई करते थे। इसके लिए उन्हें कमिशन दिया जाता था।

आरोपी साजन ने कहा कि फगवाड़ा में फायरिंग करने के बाद तीनों युवक अलग अलग स्थानों की लिए भाग गए थे और कुछ दिन बाहर रह कर वह वापिस खांबड़ा अपने घर रहने लगा। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की पूछताछ में पड़े हथियारों के सप्लायर और नशा तस्करों के लिंक मिल सकते हैं।

गैंगस्टरों के कहने पर भगौड़ों को पनाह भी देता था जोगा का केसवार रहा हरप्रीत

पुलिस की मानें तो हरप्रीत निवासी फोल्ड़ीवाल और जोगा फोल्डीवाड़ एक ही गांव के हैं। दोनों एक अपराधिक केस में केसवार भी हैं। पुलिस का दावा है कि साजन और हरप्रीत सिंह जोगा फोल्ड़ीवाल, सोनू खत्री और रोहित गदारा के कहने पर अपने गैंग के भगौड़े सदस्यों को पनाह देते थे। वह दोनों गैंग के सदस्यों को वारदात के लिए वैपन तक मुहैया करवाते थे और जरूरत पड़ने पर उन्हें नशा भी करवाते थे। इस सारे काम के लिए उन्हें अलग से पैसे दिए जाते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!