आखिर किसे टेंडर दिलवाने के लिए अफसर पर दबाव बना रहे थे मंत्री लालजीत भुल्लर, पढ़ें

Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2026 12:35 PM

minister laljit bhullar allegations official death

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला अमृतसर और तरनतारन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

अमृतसर (नीरज): पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला अमृतसर और तरनतारन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा की अस्पताल में मौत हो गई है। 

खबर मिली है कि इस मामले में अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला की तरफ से जब निजी अस्पताल में दौरा किया गया तो पता चला कि गगनदीप सिंह रंधावा की मौत हो चुकी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि रंधावा ने सल्फास निगली थी और उन पर सरकारी टेंडर लालजीत सिंह भुल्लर के एक सगे रिश्तेदार के नाम पर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया की लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने पिता के नाम से टेंडर डाले हुए थे और गगनदीप सिंह रंधावा को मजबूर किया जा रहा था कि उनके पिता के नाम से टेंडर जारी किए जाएं जबकि ऐसा हो नहीं सकता था। औजला ने कहा कि लालजीत सिंह ने गगनदीप सिंह रंधावा की कुछ वीडियो भी बनाएं और गैंगस्टरो से मरवाने की धमकी भी दी थी। इसकी वजह से गगनदीप कई दिनों से भारी परेशानी में चल रहा था। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौके पर उपस्थित हुए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!