लुधियाना में इनकम टैक्स की Raid, बड़ी कंपनी के 3 ठिकानों पर चल रही जांच

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2026 05:49 PM

income tax raids in ludhiana raids three locations of a major company

इनकम टैक्स विभाग की रेंज-1 की टीम ने वीरवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सलूजा मोम एंड मी के तीन परिसरों पर सर्वे किया। यह कार्रवाई जवाहर नगर कैंप, बीआरएस नगर और घुमार मंडी स्थित शो-रूम पर एक साथ की गई।

लुधियाना (सेठी) : इनकम टैक्स विभाग की रेंज-1 की टीम ने वीरवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सलूजा मोम एंड मी के तीन परिसरों पर सर्वे किया। यह कार्रवाई जवाहर नगर कैंप, बीआरएस नगर और घुमार मंडी स्थित शो-रूम पर एक साथ की गई।

जानकारी के अनुसार, विभागीय अधिकारी करीब दोपहर 12 बजे सभी परिसरों में पहुंचे और तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल टीम द्वारा स्टॉक की गिनती (स्टॉक टेकिंग) का काम जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सर्वे के दौरान दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है। देर शाम तक कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!