Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 09:47 PM

जालंधर में पंजाब केसरी ग्रुप के होटल पर हुई कार्रवाई को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पंजाब डैस्क : जालंधर में पंजाब केसरी ग्रुप के होटल पर हुई कार्रवाई को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राणा सोढी ने टवीट जारी कर कहा है राज्य की आम आदमी पार्टी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि AAP सरकार का पंजाब केसरी और जगबाणी टी.वी. के खिलाफ प्रतिशोध सीधे प्रैस की स्वंतत्रता पर हमला है। कानूनी अपील का समय दिए बिना संपत्ति को तोड़ना पूरी तरह दमन है। मैं और मेरी पार्टी इसे कड़ी निंदा करते हैं।
हम मीडिया के साथ दृढ़ता से खड़े हैं और राज्य प्रायोजित इस आवाज़ दबाने की कोशिश को बिना चुनौती दिए नहीं रहने देंगे। लोकतंत्र ऐसी प्रतिशोधपूर्ण राजनीति में सांस नहीं ले सकता।