पंजाब केसरी होटल पर कार्रवाई पर Akali Dal यूथ उपप्रधान अभिषेक बख्शी ने जताई कड़ी नाराजगी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 07:48 PM

akali dal youth president s reaction to action taken against punjab kesari hotel

पंजाब केसरी होटल पर हुई कार्रवाई को लेकर अकाली दल यूथ प्रधान अभिषेक बख्शी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पंजाब सरकार की गुंडागर्दी और तानाशाही की निंदा करते हुए कहा कि सच की आवाज़ दबाने और होटल को नुकसान पहुँचाने की जो कोशिश की गई, वह पूरी तरह...

जालंधर: पंजाब केसरी होटल पर हुई कार्रवाई को लेकर अकाली दल यूथ के उपप्रधान अभिषेक बख्शी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पंजाब सरकार की गुंडागर्दी और तानाशाही की निंदा करते हुए कहा कि सच की आवाज़ दबाने और होटल को जो नुकसान पहुंचाया गया है, वह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

अभिषेक बख्शी ने कहा कि पंजाब केसरी के खिलाफ राज्य की भगवंत मान सरकार जिस तरीके से गुंडागर्दी पर उतर आई है, उसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से गत दिवस पंजाब केसरी के होटल पार्क प्लाजा पर की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि यह जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश थी। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी सरकार की काली करतूतों को जनता तक पहुंचा रहा था, लेकिन भगवंत मान सरकार ने इसे रोकने की कोशिश की।

इसके अलावा बख्शी ने कहा कि गत दिवस शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा अवैध रूप से गिरफ्तार किया जाना भी पूरी तरह गलत है और इसकी भी वह कड़ी निंदा करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!