Edited By VANSH Sharma,Updated: 18 Mar, 2026 09:59 PM

पंजाब के कई जिलों में मौसम अचानक बदलने वाला है।
पंजाब डेस्क: पंजाब के कई जिलों में मौसम अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
जानकारी के अनुसार, अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर और तरनतारन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान यदि कोई जरूरी काम न हो, तो घर में ही रहें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर कॉल करने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, इसलिए लोगों को लगातार अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here