Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Mar, 2026 05:07 PM

सी.आई.ए. (CIA) स्टाफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
लुधियाना (राज): सी.आई.ए. (CIA) स्टाफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस पार्टी ने वेरका नहर पुल स्थित बिजली दफ्तर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान कपिल खन्ना पुत्र सुरेश खन्ना, जगराओं (जिला लुधियाना) के रूप में हुई है। आरोपी इलाके में अफीम की सप्लाई देने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब होता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सराभा नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी कि वह यह खेप कहाँ से लाया था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई दी जानी थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशे के इस काले कारोबार से जुड़े कई और बड़े मगरमच्छों के नाम सामने आ सकते हैं।