RTI एक्टिविस्ट पर ब्लैकमेलिंग के आरोप, लोगों ने घर के बाहर लगाया धरना

Edited By Urmila,Updated: 06 Mar, 2026 01:51 PM

people protest against rti activist

वार्ड नंबर 1 के अमन नगर में ब्लैक मेल करने के आरोप में इलाके के लोगों ने आर.टी.आई एक्टिविस्ट के घर के बाहर धरना लगाकर रोष प्रकट किया।

लुधियाना ( गौतम ) : वार्ड नंबर 1 के अमन नगर में ब्लैक मेल करने के आरोप में इलाके के लोगों ने आर.टी.आई एक्टिविस्ट के घर के बाहर धरना लगाकर रोष प्रकट किया। धरना देने वाले पीड़ित परिवार का आरोप था कि एक्टिविस्ट उनसे 11 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है । पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि उक्त युवक बार बार अलग अलग विभागों में उसकी शिकायत कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है । 

पिछले कुछ समय में ही वह उससे पैसे ले चुका है और अब इंकम टैक्स विभाग में  शिकायत कर उससे 11 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है । वीरवार को पीड़ित ने अपने घर में सुसाइड करने की कोशिश की तो उसके परिवार को पता चल गया, जिन्होंने उसका बचाव किया । इस सबंध में इलाके के लोग कौंसलर पति रणधीर सिंह सीबिया के पास पहुंचे । उनका आरोप था कि इस युवक ने 200 से अधिक लोगों को परेशान किया है। छोटे-छोटे से लोगों को भी ब्लैक मेल करता है जिसके चलते उससे पीड़ित लोगों ने इक्ट्ठे होकर धरना लगाया। 

धरने देने वालों का आरोप था कि जब वह उससे बातचीत करने के लिए आए तो उल्टा उसने सीबिया के साथ हाथापाई की और घर के गेट बंद कर लिए। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी से एएसआई हरमेश लाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को नीचे आकर बातचीत करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने इंकार कर दिया और उल्टा लोगों से बहस करनी शुरू कर दी । लोगों की मांग थी कि जब तक युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!