रेत माफिया की दबंगई! रोकने गए लोगों को पीटा, दो दर्जन आरोपियों पर केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 09:53 PM

sand mafia s dominance people who tried to stop them were beaten with weapons

थाना लाडोवाल के अधीन आते सतलुज दरिया में रेत की अवैध माइनिंग को रोकने वाले लोगों के साथ गुंडागर्दी करते हुए मारपीट करने वाले दो दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लुधियाना  (अनिल) : थाना लाडोवाल के अधीन आते सतलुज दरिया में रेत की अवैध माइनिंग को रोकने वाले लोगों के साथ गुंडागर्दी करते हुए मारपीट करने वाले दो दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस को शिकायत करता ध्यान सिंह (84) पुत्र हरि सिंह वासी गांव कपूर सिंह वाला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 18 फरवरी को सतलुज दरिया में कुछ लोग उसकी जमीन में रेत की अवैध माइनिंग कर रहे थे, जब वह अपने साथियों के साथ अवैध माइनिंग को रोकने के लिए वहां पहुंचा तो सतलुज दरिया में रेत की अवैध माइनिंग कर रहे आरोपियों द्वारा हथियारों के साथ उनके ऊपर हमला कर दिया गया और उनकी सरेआम गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की गई। इस मारपीट में उनके चार व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए। 

थाना प्रभारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने उक्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले आरोपी दिलबाग सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अश्वनी कुमार, आत्माराम, सिकंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, जिंदी,सतविंदर कुमार लड्डू, कारज राम सभी वासीयन गांव आलोवाल फिलौर और उनके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक उक्त मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाकर इलाके में छापेमारी कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!