लुधियाना में सनसनी: सोती मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क जलाने की कोशिश, आरोपी खुद भी झुलसा

Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2026 11:52 AM

sensation in ludhiana

इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने सो रही मां-बेटी को

लुधियाना(राज):  इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने सो रही मां-बेटी को जिंदा जलाने की खौफनाक साजिश रच दी। आरोपी राम शब्द ने रंजिश के चलते आधी रात को घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

गनीमत यह रही कि समय रहते महिला की आंख खुल गई और उसने तुरंत बच्चों को साथ लेकर दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देते समय आरोपी खुद भी आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। इस संबंध में थाना दरेसी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राम शब्द की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में न्यू माधोपुरी की रहने वाली पीड़िता कंचन ने बताया कि आरोपी राम शब्द पिछले कुछ समय से उन्हें परेशान कर रहा था। बीती 4 मार्च को भी आरोपी उनके घर के गेट पर लातें मारकर हंगामा कर रहा था। उस समय पीड़िता अपनी बेटी भावना के साथ घर में अकेली थी। जब बेटी ने उसे बताया कि पिता घर पर नहीं हैं और उसे वहां से जाने के लिए कहा, तो वह उस समय तो चला गया, लेकिन उसके मन में कोई बड़ी साजिश चल रही थी।

पीड़िता ने बताया कि 5 मार्च की रात जब वह सो रही थी, तभी उसे अचानक महसूस हुआ कि कोई कमरे में पानी जैसा कुछ डाल रहा है। उसी समय पेट्रोल की तेज बदबू आने लगी और देखते ही देखते कमरे में आग लगा दी गई। आग की लपटें उठते ही घर में चीख-पुकार मच गई। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत बच्चों को संभाला और पिछले दरवाजे से बाहर निकल गई। गली में लगी स्ट्रीटलाइट की रोशनी में उसने देखा कि आरोपी राम शब्द वहां से भाग रहा था और वह खुद भी आग से झुलसा हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!