लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, युवक पर आधा दर्जन हथियारबंदों ने किया जानलेवा हमला

Edited By Urmila,Updated: 24 Feb, 2026 12:47 PM

public hooliganism in ludhiana

टिब्बा रोड पर स्थित गुलाबी बाग  कालोनी में मोटरसाइकिल सवार आधा दर्जन के करीब हथियारबंदो ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए एक युवक को जख्मी कर दिया।

लुधियाना (गौतम) : टिब्बा रोड पर स्थित गुलाबी बाग  कालोनी में मोटरसाइकिल सवार आधा दर्जन के करीब हथियारबंदो ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए एक युवक को जख्मी कर दिया। बचाव के लिए आए लोगों ने मौके पर ही दो युवकों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जख्मी हुए युवक के पिता फुरकान कुरैशी के बयान पर अनंत सिंह, रिहान अलवी, अजीत सिंह कुंडा, जश्न, कीशु व उनके 5 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में फुरकान कुरैशी ने बताया कि उसका बेटा ऊमर कुरैशी 15 साल घर के बाहर गली में खड़ा था तो रात को करीब 10 बजे मोटरसाइकिलों पर सवार उक्त आरोपी आए और उसके बेटे को बिना वजह गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो हथियारों से लैस युवकों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया । हमलावर कृपाणों, बेसवाल व राडों से लैस थे। जब उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आस पास के लोग इक्ट्ठे हो गए। लोगों ने मौके पर दो लोगों को काबू कर लिया और उनका मोटरसाइकिल भी पकड़ लिया। पुलिस ने काबू किए गए आरोपियों की पहचान अनंत सिंह व रिहान अलवी के रूप में की है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और उनके अन्य साथियों को लेकर तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!