लुधियाना में गुंडागर्दी का तांडव, स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने पूरे परिवार को बनाया निशाना, वारदात कैमरे में कैद

Edited By Kalash,Updated: 23 Feb, 2026 05:29 PM

ludhiana attack on boy and family

प्रताप चौक में राहगीर से मारपीट करने से रोकना एक नाबालिग को इतना भारी पड़ा कि हमलावरों ने राहगीर को छोड़ कर रोकने वाले नाबालिग पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

लुधियाना (गौतम): प्रताप चौक में राहगीर से मारपीट करने से रोकना एक नाबालिग को इतना भारी पड़ा कि हमलावरों ने राहगीर को छोड़ कर रोकने वाले नाबालिग पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। नाबालिग ने बचाव के लिए किसी तरह से अपने परिवार को सूचित किया। पता चलने पर जब नाबालिग का पिता, उसकी माता व चाचा-चाची मौके पर आए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनसे भी मारपीट की।

हमले में नाबालिग के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगी और उसके चाचा के हाथ की अगूंली कट गई। वहीं हमलावरों ने महिलाओं से भी मारपीट की। जख्मियों को लहुलूहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी पहचान शौर्य वर्मा 16 साल व उसके चाचा विकास वर्मा के रूप में की गई। नाबालिगा के पिता विक्रमजीत वर्मा, उसकी माता पूजा वर्मा व चाची ज्योति वर्मा मामूली रूप से जख्मी हुए। 

हमलावरों की तरफ से मारपीट की वारदात कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह हमलावर नाबालिग को जमीन पर लेटा कर लाठियों व राडों से मारपीट कर रहे है। शिकायत मिलने पर जांच कर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने एस.ए.एस नगर के रहने वाले विक्रमजीत वर्मा के बयान पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान चेत सिंह नगर के रहने वाले पकंज यादूवंशी, प्रताप नगर के कुशल वर्मा, साहिब व उनके अज्ञात दर्जन के करीब साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दिए बयान में विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को उसका बेटा किसी काम के चलते चंडीगढ़ गया था, वहां से वापस आकर वह अपने एक्टिवा लेकर दुगरी अपनी मैडम के पास टयूशन के लिए गया था। जब वापस आ रहा था तो प्रताप चौक के निकट उसे उक्त हमलावरों ने घेर लिया। उसके बेटे ने बताया कि जब वह वापस आ रहा था तो प्रताप चौक के पास कुछ लोग एक युवक को पीट रहे थे। हमलावरों में एक युवक से उसकी जान पहचान थी तो उसने युवक को पीटने से रोका। इसी बात से गुस्साए युवकों ने उसे घेर लिया। 

पिता को फोन कर बोला : युवक घेर कर मारपीट कर रहे है, मुझे बचा लो 

उसके बेटे ने किसी तरह से फोन कर उन्हें सूचित किया कि उसे उक्त लोगों ने घेरा हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहे है, उसे आकर बचा लो। फोन सुनने के बाद वह अपनी पत्नी व भाई भाभी को लेकर मौके पर गया तो देखा कि उक्त लोग उसके बेटे से मारपीट कर रहे है और हमलावर उसे जमीन पर लिटा कर पीट रहे थे। उन्होंने हमलावरों को मारपीट करने से मना किया तो हमलावरों ने इस दौरान उसके भाई पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस कारण उसकी अगूंली कट गई। हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। जब उसकी पत्नी व भाभी हमलावरों को रूकने के लिए मिन्नतें कर रही थी तो हमलावरों ने उनकी भी लाठियों से पिटाई करनी शुरू कर दी और उसके बेटे व भाई को पीटते रहे। 

जब किसी राहगीर ने फोन पर पुलिस को सूचित किया तो पता चलते ही हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए अपनी स्क्रोपियो में सवार होकर भाग निकले। नाबालिग के पिता ने बताया कि उक्त आरोपी फाइनैंस का काम करते है और उनके साथ हमलावरों की पुरानी रजिंश भी है। हमलावर आए दिन इलाके में इसी तरह से लोगों के साथ मारपीट करते है और अपनी राजनीति पहुंच की धमकी भी देते है। एक आरोपी यूथ कांग्रेस के प्रधानगी के चुनाव लड़ रहा है और जिसने स्क्रोपियो के पीछे अपना बैनर भी लगा रहा है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियो की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!