Edited By Kalash,Updated: 23 Feb, 2026 06:04 PM

महानगर के चीमा चौक स्थित आरके रोड पर आज दिन-दिहाड़े सरेआम अज्ञात लुटेरों ने ओसवाल पॉलीपैक के मालिक कारोबारी सुनील जैन को अपना निशाना बनाया।
लुधियाना (राज): महानगर के चीमा चौक स्थित आरके रोड पर आज दिन-दिहाड़े सरेआम अज्ञात लुटेरों ने ओसवाल पॉलीपैक के मालिक कारोबारी सुनील जैन को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब सुनील जैन अपनी फैक्ट्री के ठीक बाहर गाड़ी में बैठे हुए थे। शातिर लुटेरे पलक झपकते ही कारोबारी से करीब 2.25 लाख रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए।
इस वारदात की यह पूरी लाइव तस्वीरें पास ही लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें लुटेरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here