लुधियाना में ‘फर्जी सिंघम’ का पर्दाफाश, खुल गई वर्दी वाली मैडम की पोल

Edited By Kalash,Updated: 25 Feb, 2026 10:24 AM

ludhiana fake police officer

पुलिस की वर्दी में पूरी टशन के साथ सड़क पर उतरी और ट्रकों को रुकवाकर ड्राइवरों को धमकाने लगी।

लुधियाना (राज): ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला 'फर्जी सिंघम' बनकर ट्रक ड्राइवरों पर रौब झाड़ती और उनसे अवैध वसूली करती रंगे हाथों दबोची गई। पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को असली मुलाजिम बताने वाली यह महिला असल में एक शातिर ठग निकली, जो नकली खाकी की आड़ में ड्राइवरों की जेबें ढीली करवा रही थी। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान गुरदासपुर निवासी 32 वर्षीय रमनदीप कौर के रूप में हुई है, जिसे अब पुलिस सलाखों के पीछे ले गई है।

दरअसल, वाकया उस समय का है जब रमनदीप कौर पुलिस की वर्दी में पूरी टशन के साथ सड़क पर उतरी और ट्रकों को रुकवाकर ड्राइवरों को धमकाने लगी। वह कागजात चेक करने के बहाने ड्राइवरों से नकदी ऐंठ रही थी। शुरुआत में तो ड्राइवर वर्दी देखकर सहम गए, लेकिन जब महिला के बात करने के तरीके और उसके हाव-भाव पर शक हुआ, तो ड्राइवरों ने एकजुट होकर उसे घेर लिया। जैसे ही ड्राइवरों ने कड़ाई से पूछताछ की, 'नकली मैडम' की बोलती बंद हो गई। मौके पर मौजूद ड्राइवरों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और पीसीआर टीम को फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

थाना मोती नगर के प्रभारी भूपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी रमनदीप कौर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि आखिर इस महिला के पास पुलिस की वर्दी कहां से आई और क्या वह किसी बड़े गिरोह की प्यादा है जो रात के अंधेरे में ड्राइवरों को अपना शिकार बनाता है। पुलिस अब महिला के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और उसके पिछले इतिहास को खंगाल रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!