Edited By Kalash,Updated: 04 Mar, 2026 11:48 AM

थाना जोधेवाल की पुलिस ने ट्रक लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल की पुलिस ने ट्रक लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता हरचंद सिंह वासी गांव पंजेता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ट्रक चलाने का काम करता है। वह 2 मार्च को राहो रोड गुरु विहार में ट्रक से समान खाली करके वापस जा रहा था और इसी दौरान रास्ते में एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में सवार तीन लुटेरों ने उसके ट्रक को रोक कर उसका ट्रक लूट कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए ट्रक लूटने वाले आरोपी रणजीत सिंह, नवदीप सिंह वासी सोनीपत और गुरतेज सिंह वासी जडांली चंडीगढ़ रोड को गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ ट्रक और ब्रेजा कार बरामद की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here