शादी की खुशियों में लुटेरे ने डाला खलल: गुवाहाटी से लुधियाना आई महिला से बड़ा कांड, हक्के-बक्के रह गए लोग

Edited By Vatika,Updated: 25 Feb, 2026 09:51 AM

robbery in ludhiana

लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब बाहर से आने वाले मेहमान भी सुरक्षित नहीं हैं।

लुधियाना(राज):  लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब बाहर से आने वाले मेहमान भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला शगुन पैलेस वाली गली का है, जहां गुवाहाटी (असम) से एक शादी समारोह में शिरकत करने आई महिला लुटेरों का शिकार हो गई। बाइक सवार झपटमार ने सरेआम महिला के हाथ से पर्स छीना और देखते ही देखते रफूचक्कर हो गया। इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षित सड़कों के दावों पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब पुलिस के हाथ लग चुकी है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पीड़ित महिला रानी कौर, जो मूल रूप से शिलांग की रहने वाली हैं, ने बताया कि वह करीब 10 दिन पहले अपने भतीजे की शादी की खुशियों में शामिल होने के लिए लुधियाना आई थीं। मंगलवार की सुबह वह अपनी भाभी रोजी कौर के साथ दवाई लेने के लिए घर से बाहर निकली थीं। अभी दोनों महिलाएं गली के मोड़ पर खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं और आपस में बातचीत में मशगूल थीं कि तभी पीछे से आए एक बाइक सवार ने झपट्टा मारा। आरोपी ने पलक झपकते ही रानी कौर के हाथ से पर्स छीना और तेज रफ्तार में फरार हो गया। पर्स में 10 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते, लुटेरा आंखों से ओझल हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसमें आरोपी बाइक सवार साफ नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!