Jalandhar Heights में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार बोला—यह आत्महत्या नहीं

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Mar, 2026 09:14 PM

suspicious death of class 9 student at jalandhar heights

जालंधर के 66 फुटी रोड स्थित जालंधर हाईट्स फ्लैट में एक 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय भूविका के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर...

जालंधर : जालंधर के 66 फुटी रोड स्थित जालंधर हाईट्स फ्लैट में एक 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय भूविका के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, जबकि परिवार ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, बारादरी में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। वह रोजाना स्टेट फेस-2 स्थित स्कूल की ब्रांच में टेनिस खेलने के लिए जाती थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आए थे। करीब साढ़े पांच बजे उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने जालंधर हाईट्स फ्लैट में छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती और उन्हें शक है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!