Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Apr, 2026 08:04 PM

रामामंडी ढिल्वां रोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एचपी गैस टैंकर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर सड़क पर भारी जाम लग गया।
जालंधर: रामामंडी ढिल्वां रोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एचपी गैस टैंकर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर सड़क पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
मामले की जानकारी देते हुए देते हुए जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि एचपी गैस चालक सही दिशा से जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार ने अचानक यू-टर्न ले लिया। इस दौरान कपड़ा फंसने के दौरान यह हादसा हो गया और टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

