जालंधर में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा, एक युवक झुलसा

Edited By Vatika,Updated: 14 Apr, 2026 11:54 AM

jalandhar cylinder blast

शहर के शाम नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अवैध तरीके से

जालंधर (सोनू): शहर के शाम नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करते समय जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयानक था कि कमरे का लोहे का गेट उखड़कर बाहर जा गिरा और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

गैस लीक होने से हुआ भयानक धमाका
इस हादसे में एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस किराए के कमरे में रहने वाले दो व्यक्ति बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने और चोरी करने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने से यह भयानक धमाका हो गया। घटना के समय एक युवक वहां खाना बना रहा था, जो विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगे की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 के सब-इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने कमरे से चार गैस सिलेंडर, गैस रिफिल करने वाली पाइपें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (तोलने की मशीन) बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के इन युवकों को किराए पर कमरा कैसे दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!