जालंधर में देर रात चली ताबड़तोड़ गोलिया, एक युवक घायल

Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2026 10:15 AM

jalandhar firing

शहर के राज नगर इलाके में देर रात करीब 12 बजे फायरिंग की घटना सामने आई

जालंधर(सोनू): शहर के राज नगर इलाके में देर रात करीब 12 बजे फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान बब्बल के रूप में हुई है। पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मौके से 2 खोल बरामद
परिवार के मुताबिक, गोली लगने के बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद युवक को ऑटो के जरिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान वह दर्द से कराहता रहा। मौके पर पहुंचे एडीसीपी-2 ने घटना का जायजा लिया और बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार 2 से 3 फायरिंग की सूचना है, जबकि मौके से 2 खोल बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है।

नशा बेचने के लगे आरोप
घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि उन पर नशा बेचने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि झगड़ा पुरानी रंजिश और गली में तेज रफ्तार स्कूटी चलाने को लेकर हुआ, जो बाद में हिंसक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़े के दौरान ईंट-पत्थर भी चले और कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने सभी पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!