जालंधर के रिहायशी इलाके में महिला से वारदात, लोगों में रोष

Edited By Kalash,Updated: 02 Apr, 2026 03:05 PM

jalandhar women snatching

जालंधर में चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है।

पंजाब डेस्क : जालंधर में चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला बस्ती गुजा से सामने आया। यहां महिला को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया और उसके कान से सोने की बाली खींच ली। इस दौरान महिला को चोट भी आई है।    

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति और बेटी के साथ चेकअप करवाकर पैदल घर जा रही थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आया युवक अचानक उनके पास पहुंचा और झपट्टा मारकर बाली छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में लोगों में रोष पाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और लोग अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!