Edited By Vatika,Updated: 20 Mar, 2026 12:59 PM

भार्गव कैंप इलाके में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामे का मामlला सामने आया है।
जालंधर(सोनू): भार्गव कैंप इलाके में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है। एक महिला ने एएसआई पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें सड़क पर पुलिस कर्मी द्वारा युवकों के साथ हाथापाई करते देखा जा सकता है।
पीड़िता ममता के अनुसार, पुलिस घरेलू विवाद के मामले में उनके घर पहुंची थी। इस दौरान एएसआई ने बिना महिला पुलिस की मौजूदगी के उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बालों से पकड़कर सड़क पर खींच लिया। जब महिला ने अपने बेटों को बचाने की कोशिश की, तो पुलिस कर्मी ने उनके साथ भी मारपीट की।
महिला का कहना है कि उन्होंने पुलिस से कहा था कि वह खुद बेटे को लेकर थाने आ रही हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। घटना के दौरान मोहल्ला निवासियों ने भी पुलिस से शांत रहने की अपील की, लेकिन स्थिति बिगड़ गई और मौके पर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। फिलहाल, घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।