पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के CM नायब सैनी से की मुलाकात, जताई चिंता

Edited By Kamini,Updated: 02 Apr, 2026 04:27 PM

punjab arhtiya association meets haryana cm saini

पंजाब के आढ़ती एसोसिएशन ने आज हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मुलाकात की है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के आढ़ती एसोसिएशन ने आज हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मुलाकात की है। चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास पर पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब सरकार की नीतियों को लेकर चिंता जताई और मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सैनी को बताया कि पंजाब में करीब 40 हजार आढ़ती, सवा लाख के आसपास मुनीम और 6 से 7 लाख श्रमिक इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा फसल खरीद सीजन में आढ़ती वर्ग के साथ-साथ किसान और श्रमिक भी काफी परेशान हैं। 

जानें क्या बोले नायब सैनी: 

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने स्वयं पंजाब के दौरे के दौरान हर वर्ग- किसान, व्यापारी और श्रमिक को परेशान देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान पंजाब सरकार की नीतियों ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है और राज्य को “कंगाल” बनाने का काम किया है। सीएम सैनी ने यह भी कहा कि भाजपा ही ऐसी सरकार दे सकती है जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों के हित में काम करे। उन्होंने हरियाणा सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में आढ़तियों के कमीशन में समय-समय पर बढ़ोतरी की गई है, ताकि उनकी आय और सम्मान दोनों सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में हरियाणा में गेहूं खरीद पर आढ़तियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल तक कमीशन मिला है, जो पंजाब से लगभग 9 रुपये अधिक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!